• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Business
  • Health
  • Lifestyle
  • Technology
  • Art & Entertainment
Pressster

Presster.com

Pressing news, just for you

Ad example

राष्ट्रीय राजधानी में महाप्रभु जी योग वीर सम्मान 2023 से विभूषित हुए योग शिक्षक व शिक्षिकाएं।

December 5, 2023 by pressster

श्री योग अभ्यास आश्रम ट्रस्ट (SYAAT) एवं अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ (ABYOGASMS FOUNDATION) के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ सम्मान समारोह श्री योग अभ्यास आश्रम ट्रस्ट के प्रधान योगाचार्य एवं अंतर्राष्ट्रीय योगगुरु स्वामी अमित देव जी के सान्निध्य तथा अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष योगगुरु योगाचार्य मंगेश त्रिवेदी जी के दिशा निरदेश में सैकड़ो योग शिक्षकों एवं विशिष्ट योग गुरुओं को ‘महाप्रभु जी योग वीर सम्मान 2023’ से सम्मानित देश की राजधानी दिल्ली के तिलक नगर स्थित योगेश्वर देवीदयाल महामंदिर में किया गया।

उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा व अन्य कई जिलों से योग शिक्षकों ने आकर अपना सम्मान ग्रहण किया। माननीय अजय मिश्र जी ‘केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री’ ने वर्च्युल द्वारा कार्यक्रम की सफलता की बधाई दी, श्री राजऋषि वेदमूर्ति आचार्य पवन दत्त मिश्रा जी महाराज ‘हरिद्वार’ ने अपने गुरुदेव निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडेलश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज (जो कि श्री योग अभ्यास आश्रम ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक भी है) इन्होंने संस्था के कार्याें को सराहाते हुए मंत्रों की ध्वनि के साथ सबकी मंगल कामना की। भाजपा के वरिष्ठ नेता ओपी बब्बर जी, भाजपा दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष माननीय श्री राजीव बब्बर जी ने आकर बताया कि हम तो बचपन से ही तिलक नगर योग आश्रम से योग एवं आध्यात्मिक शिक्षा ले रहे हैं। वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनोनीत कराने के लिए पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज जी के साथ जाकर यू.एन.ओ. के सेक्रेटरी को भी अपनी आंखों के सामने पद्मासन पर बैठते हुए देखा वह बड़ा खुशी का पल है।

श्री राजीव बब्बर जी ने कहा कि स्वामी अमित देव जी योग का प्रचार प्रसार देश-विदेश में कर रहे हैं। और यह आश्वासन दिया कि मैं और मेरा पूरा परिवार तन-मन-धन से गुरु जी की सेवा में तत्पर हैं। और स्वामी अमित देव जी के कार्यों को सराहा और कहा कि हम हमेशा आपके साथ हैं। 135 वर्षों से यह संस्था मानव मात्र के कल्याणार्थ योग के कार्यरत है। जो कि योग योगेश्वर महाप्रभु रामलाल जी भगवान, योग योगेश्वर मुलखराज जी भगवान, योग योगेश्वर देवीदयाल जी महादेव, योग योगेश्वर सुरेन्द्र देव जी महाराज के पद्चिन्हों पर चल रहे है। योग गुरु स्वामी अमित देव जी ने विस्तार से बताया कि योग करना क्यों जरूरी है? जैसे घर की सफाई करना जरूरी है वैसे ही अपने शरीर की सफाई करना भी बहुत जरूरी है। जिससे आप बीमारियों से मुक्त रहे और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें। किसी योग व आसन को देख व पढ़कर न करें। ऐसे में उस योग व आसन का फायदा न मिलकर हानि हो सकती है। इसलिए किसी योग व आसन को किसी गुरु के सान्निध्य में करना चाहिए।

योगाचार्य विनय भाटिया जिन्होंने सूत्रनेति, गज क्रिया एवं नासिका द्वारा दूध पीकर सबको अचंभित भी कर दिया। वही मनोज जोशी ने वस्त्र धौति को अपने मुंह में सबके सामने धारण किया और पुनः निकाल दिया सभी यह देखकर दंग रह गए। जिसका विख्यान स्वामी अमित देव जी द्वारा किया गया। तथा इसके साथ-साथ उन्होंने योगाचार्य मंगेश त्रिवेदी जी को श्री योग अभ्यास आश्रम ट्रस्ट का राष्ट्रीय सह-सचिव नियुक्त किया। हरिद्वार से आए श्री आचार्य जी ने भी अपने ऊपर किए गए योग के एक्सपेरिमेंट को विस्तार से बताया। और चंडीगढ़ से आए बाबा श्री हरजीव सिंह जी ने भी आकर स्वामी अमित देव जी का साथ देने का वादा किया।

INO के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंनत बिरादर जी, योगा पीस संस्थान के योगाचार्य श्री ढाका राम जी, वरिष्ठ पत्रकार श्री आयुष मिश्रा जी, आर्यकन्या महिला महाविद्यालय लखीमपुर की प्राचार्या श्रीमति सुरचना त्रिवेदी जी, सुलस्य योग केंद्र के संस्थापक श्री प्रणव सुलक्ष्य त्रिवेदी जी, योगा लवर्स ट्रस्ट के संस्थापक श्री सुनील सिंह जी, सर्वसमृद्धि योग केंद्र की संस्थापक अध्यक्षता योग विशेषज्ञ श्रीमति प्रियंका सिन्हा जी, मॉडल एवं एक्टर श्रीमति सियाराह जी, लेखिका श्रीमति नीलिमा ठाकुर जी, डिजायर ग्रुप के सीईओ श्री संजीव वर्मा जी, उषा दुबे (गुजरात), अनिल मकवाना (गुजरात), शुभांगी रत्नापारकी (महाराष्ट्र), हेमंत तिवारी (मध्यप्रदेश), माधुरी परमार (महाराष्ट्र), आचार्य राजेश ठक्कर (गोवा), शैलेंद्र कुमार गिरि (बिहार), गौतम दास (आसाम), भोलानाथ नायक (उड़ीसा), संजय तिवारी (मध्यप्रदेश), हर्षा तिवारी (मध्यप्रदेश), संजीव शर्मा (दिल्ली), नीलिमा ठाकुर (दिल्ली), योगिनी मीनाक्षी (दिल्ली), योग गुरु सुनील सिंह (दिल्ली), वर्षा गौतम (दिल्ली), अंकुर तिवारी (दिल्ली), राघवेंद्र पांडे (दिल्ली), योगाचार्य मनीष शर्मा (हरियाणा), राजीव माकन (हरियाणा), नवीन वर्मा (दिल्ली), अभिषेक गोपाल भारती (दिल्ली), प्रियंका सिन्हा (हरियाणा), अनन्त बिरादर (दिल्ली), आयुष मिश्रा (दिल्ली), मीना बिष्ट (दिल्ली), रोहिनी (दिल्ली), मेहर अब्बास (दिल्ली), सोनिया आर्या (दिल्ली), सौरभ तिवारी (दिल्ली), प्रियंका ढींगरा (दिल्ली), अवनीश दुबे (दिल्ली), मधु शर्मा (दिल्ली) डॉ सियाराह (दिल्ली), सौरभ चौधरी (उत्तर प्रदेश), अमर सिंह वर्मा (उत्तरप्रदेश), मधुरेश शर्मा (उत्तर प्रदेश), अनिल श्रीवास्तव (उत्तर प्रदेश), आनंद कुमार (उत्तर प्रदेश), शिवम मिश्रा (उत्तर प्रदेश), अंजु राज (उत्तर प्रदेश), नारेन्द्री देवी (उत्तर प्रदेश), अधिराज त्रिवेदी (उत्तर प्रदेश), अभ्युदय त्रिवेदी (उत्तर प्रदेश), बिन्देश तिवारी (उत्तर प्रदेश), डा सुरचना त्रिवेदी (उत्तर प्रदेश), प्रणव सुलक्ष्य त्रिवेदी (उत्तर प्रदेश), प्रियंका त्रिवेदी (उत्तर प्रदेश), प्रशांत शुक्ला (उत्तर प्रदेश) आदि को कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया।

इनके साथ-साथ अलग-अलग स्थान से आए अवॉर्डी- कृष्ण कुमार, कीर्ति, पूनम खन्ना, शशिकांत, मोनू कौशिक, नीला सिंह, निशा झा, अवनीश दुबे, आर्य अविनाश सिंह, भारती, मधु शर्मा, किरण, गीता बंबानी, मोहित राजपूत, पल्लवी राणा, करणवीर सिंह, लविश कुमार, सुजीत योगाचार्य, ललिता कुमारी, दुष्यंत, राहुल, रूबी कुमारी, सोनू सूर्या, नरीता अरोड़ा, हरप्रीत कौर, सोनिया नागपाल, नारेह कुमार सैनी, प्रदीप राठौड़, शिवानी, तृप्ता सहगल, यशपाल, सतेन्द्र मलिक, रवीन्द्र सिंह, सूरज, आस्था सक्सेना, प्रियंका ढींगरा, अतुल कुमार, अगम मिश्र, पिंकी, अंजलि, नीलम जैन, इंदु सजवाण, पूजा कुमारी, अरिजीत सिंह, प्रीति कुमारी, रितु कुमारी, ज्योति कुमार सिंह, शशिकांत शाक्य, रितिका, नितिका कुमारी खड़का, प्रीति कुमारी, कोमल, नैना, लक्ष्मी गिर, यश सिन्हा, दीपा आदि को महाप्रभु जी योग वीर सम्मान से अलंकृत किया गया।

योगाभ्यास के विकास एवं योग शिक्षकों के हितों के रक्षार्थ अनवरत प्रयासरत अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ ने योग शिक्षक व शिक्षिकाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की परिपाटी को आगे बढ़ाते हुए श्री योग आश्रम ट्रस्ट के सक्रिय सहयोग से महाप्रभु जी योग वीर सम्मान समारोह 2023 सफलतापूर्वक संपन्न किया।

SutraNeti & Gajkarni

गुरुमाता शक्ति देवी, योगाचार्य तनु, योगाचार्य पूजा त्रिवेदी एवं श्री योग अभ्यास आश्रम की कार्यकारिणी श्री महेश चन्द गोयल (राष्ट्रीय अध्यक्ष), श्रीमति सविता साहनी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), श्री राजीव जौली खोसला (राष्ट्रीय सचिव), श्री मनोज कपूर (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), योगाचार्य कार्तिकेय (अध्यक्ष हरियाणा), अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव श्री आशीष अवस्थी जी, राष्ट्रीय सचिव डॉ हेमंत तिवारी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सौरभ चौधरी जी एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमति नरेंद्री देवी जी समारोह में आए हुए विशिष्ट अतिथिओं का धन्यवाद किया और योग वीर एवं वीरांगनाओं को बधाई दी।

Filed Under: General News Tagged With: ABYOGASMS FOUNDATION, SYAAT, अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ, महाप्रभु जी योग वीर, महाप्रभु जी योग वीर सम्मान 2023, श्री योग अभ्यास आश्रम

Primary Sidebar

E-mail Newsletter

More to See

OPAL Engineering Corporation Honoured with The Prestigious 57th National Export Award

May 13, 2026 By pressster

From a Tractor Driver’s Hut to the Halls of NASA: The Extraordinary Rise of India’s Rocket Scientist

May 12, 2026 By pressster

Final call: Amrita School of Business MBA Admission 2026

May 11, 2026 By pressster

Meet Atomesus: The Indian AI Platform That Could Be the Most Affordable in the World — Starting at Just 299 a Month

May 8, 2026 By pressster

IMARC Engineering Strengthens End-to-End Project Advisory for India’s Industrial Ecosystem

May 7, 2026 By pressster

He Spent 12 Years in Finance and Tech. Then He Built What the Industry Wouldn’t.

May 7, 2026 By pressster

Dr. Donna Marks: Redefining Mental Health Through Self-Love, Science, and Spiritual Insight

May 7, 2026 By pressster

Kelly Bagla, Esq.: Building Legal Pathways for Global Entrepreneurs in a Borderless Economy

May 6, 2026 By pressster

TriFit Launches the Transformation Kit: The AI Fitness Band Built for Habit Formation in a Chaotic World

May 6, 2026 By pressster

European Company P3 Establishes AI Factory in India to Drive Rapid Global Scale-Up

May 6, 2026 By pressster

Footer

About Us

Pressster.com is India’s authentic news and press release website. If you are searching for a Press Release website in India, you are at the right place. We cover the latest news stories and Press Releases.

Recent Post

  • CallerDesk Sets Benchmark in Cloud Telephony with Leadership Excellence Award 2026 Win
  • OPAL Engineering Corporation Honoured with The Prestigious 57th National Export Award
  • From a Tractor Driver’s Hut to the Halls of NASA: The Extraordinary Rise of India’s Rocket Scientist

Useful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Term and Conditions

Copyright 2025 Pressster. All Right Reserved